KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली के देवकली बेलांव रोड पर बाइक से तेज रफ्तार से जा रहे दो किशोर अनियन्त्रित होकर चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से दोनो घायल हो गये घायलों को परिजन 108 एम्बुलेंस से सीएच सी मुफ्तीगंज पर लाये जिससे एक की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी पंचम राम का पुत्र प्रिन्स 16 वर्ष व जितेन्द्र का पुत्र अभिनाष 17 वर्ष बाइक से बेलांव बाजार से अपने घर कटहरी तेज रफ्तार से जा रहे थे जिससे अनियन्त्रित होकर गिर गये चार पहिया का चक्का प्रिन्स के पैर को घसीटते हुए भाग गया प्रिन्स का बायां पैर में काफी चोट आयी और अभिनाष हल्की चोट आयी है प्रिन्स को डाक्टर ने जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी