Breaking News
👆*चुनावी रैली कर जन समर्थन हासिल करते हुए जगदीश्वरी जगदीश अमीन। साथ में हैं समर्थक।*

MUMBAI. मनपा चुनाव: जगदीश्वरी अमीन का जनसंपर्क अभियान तेज, बुनियादी समस्याओं के समाधान का किया दावा

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI . वार्ड क्रमांक. 82 से महायुति (भाजपा) की जुझारू और कर्मठ प्रत्याशी जगदीश्वरी जगदीश अमीन ने दावा किया है कि नगरसेवक बनने के बाद वह क्षेत्र की बुनियादी जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करेंगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और स्थानीय विधायक पराग अलवाणी की खासमखास मानी जाने वाली जगदीश्वरी जगदीश अमीन ने वार्ड क्रमांक. 82 से नामांकन दाखिल करने के बाद शुक्रवार को महायुति प्रत्याशी के रूप में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जेपी नगर, टेक्निकल मरोल पाइप लाइन, लेलेवाड़ी, चकाला, तरुण भारत सोसायटी, संतोषी माता नगर, इंदिरा नगर, साटमवाड़ी, आनंद नगर, ओम नगर, बावनपुरी, घाटीवाड़ा, अशोक नगर, अनमोल सोसायटी, इस्लामपुर सहित विभिन्न बस्तियों का तूफानी दौरा किया। जनसंपर्क के दौरान सभी जाति और धर्म के लोगों ने जगदीश्वरी अमीन की उम्मीदवारी पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें पूरा सहयोग देने और नगरसेवक बनाने का आश्वासन दिया। बचपन से ही जुझारू प्रवृत्ति की रहीं जगदीश्वरी अमीन पूर्व नगरसेवक जगदीश अमीन की पत्नी हैं।
उल्लेखनीय है कि जगदीश अमीन सामाजिक संगठन ‘महाराष्ट्र समर्थ कामगार संगठन’ के सचिव हैं। संगठन के माध्यम से उन्होंने बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को रोजी-रोटी के साधन उपलब्ध कराए हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में अमीन परिवार का योगदान भी सराहनीय रहा है, खसकर कोरोना काल में।
जगदीश्वरी अमीन ने वार्ड. 82 के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें नगरसेवक बनने का अवसर देती है तो वह बिजली, पानी, सड़क, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान पूरी निष्ठा और प्राथमिकता के साथ करेंगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!