JAUNPUR. जौनपुर जिले के सुजानगंज में आवारा पशुओं के आतंक से किसानों की फसले हो रही है बर्बाद, देवकली, बेर्रा,नारीपुर, बौरई, सुल्तानपुर, अरुआ, बेलवार, सबेली, हिम्मतनगर,धारीकपुर, जैसे कई इलाकों में छुट्टा पशु फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहे हैं। गेहूं, चना, सरसों और सब्जियों की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। किसानों का कहना है कि रात- भर खेतों की रखवाली करने के बावजूद पशुओं से फसल बचा पाना मुश्किल हो गया है।
मंगला प्रसाद गिरि,मनोज तिवारी, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, मोहित शुक्ल, इन्दल दुबे, छोटे लाल मिश्र, आदि किसानों की मांग है कि प्रशासन छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजे और फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए। कुछ जगहों पर किसानों ने तारबंदी और बांस रस्सी का जुगाड़ करके अपनी फसल बचाने की कोशिश की है।, लेकिन यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी