MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सुदनीपुर बाजार में निर्माणाधीन सीसी रोड पर चलने से रोकने पर अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ एवं मारपीट किए जाने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार सुदनीपुर बाजार में पीडब्ल्यूडी द्वारा सीसी रोड बनवाया जा रहा है। जिसकी ठेकेदारों द्वारा बैरिकेडिंग करके रास्ते को बंद किया गया था और दूसरी तरफ से जाने के लिए खोला गया था। बीते गुरुवार की शाम शीतलगंज निवासी एक युवक को पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन सीसी रोड पर चलने से मना किया गया। जिस पर युवक व उसका साथी, ठेकेदार से गाली गलौज एवं मारपीट करने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया और इसके बाद युवक घर चला गया। दूसरे दिन शुक्रवार को लगभग 11:00 उक्त युवक पुनः आधा दर्जन से अधिक बाइकों से सवार लगभग 25 की संख्या में निर्माणाधीन सीसी रोड के पास बाजार में पहुंचकर ठेकेदार से कहा सुनी एवं ठेकेदार के एक मजदूर को दौड़ाकर मारने पीटने लगे युवक जान बचाकर किसी तरह एक मिठाई के दुकान में जाकर किवाड़ बंद कर लिया लेकिन आक्रोशित मनबढ़ों द्वारा घर में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड़ की गई। मामले का मंजर इतना भयावह था की ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मनबढ़ो को घेर लिया से मारपीट हो गई। जिस पर मौका मिलते ही मारपीट करने आए युवक भाग निकले लेकिन उनकी बाइक छूट गई जिसको ग्रामीणों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया।जिसकी सूचना ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोगों द्वारा मडियाहू पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची मडियाहू पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए क्षतिग्रस्त बाइक को पिकअप में लादकर थाने लाया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जाएगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी