Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में बिना नक्शा स्वीकृत के निर्माण कर रहे ठेकेदार और मजदूर हुए थाने में बैठाए गए

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर पंचायत के गंज मोहल्ले में बिना नक्शा स्वीकृत किए मकान बनाए जाने एवं ठेकेदार द्वारा नगर पंचायत के नाली में गिट्टी एवं बालू डालकर बंद किए जाने के मामले को लेकर नगर पंचायत की बाबू ने ठेकेदार समेत पांच मजदूरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया इसके बाद पुलिस ने कोतवाली में लाकर बैठा दिया। 5 घंटे बाद मकान मालिक द्वारा नक्शा स्वीकृत कराने और बंद हुए नाली को खुलवाने की शर्त पर पुलिस ने मजदूरों को छोड़ा। नगर पंचायत के बाबू द्वारा इस तरह कड़ाई से पेश आने की चर्चा नगर में तेजी के साथ शुरू है।

फोटो- नगर पंचायत के बाबू श्याम नारायण मिश्र नोटिस चश्पा करते हुए

बताया जाता है कि नगर के गंज मोहल्ले में विमला देवी अपना पक्का मकान बनवा रही थी। नगर पंचायत के बाबू श्याम नारायण मिश्र को शिकायत मिली कि बिना नक्शा स्वीकृति के मोहल्ले में मकान बनवाया जा रहा है और साथ में मकान निर्माण के दौरान नगर पंचायत द्वारा बनाई गई नाली में बालू और गिट्टी भर दिया गया है जिससे पानी निकासी की समस्या हो गई है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे बाबू श्री मिश्रा ने जब जानकारी किया तो उन्हें मकान विवादित पता चला और बिना नक्शा स्वीकृत किए ही मकान बनवाने की बात मालूम हुआ उन्होंने तुरंत नगर पंचायत अधिनियम के तहत नोटिस चश्पा करते हुए मकान मालिक को जानकारी दिया कि बिना नक्शा स्वीकृत किए कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा। आरोप है कि जब बाबू श्री मिश्रा ने मकान निर्माण कर रहे ठेकेदार से नाली में बालू और गिट्टी भरने की बात पूछी गई तो वह बाबू को भला बुरा करने लगा इसके बाद बाबू ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी, पहुंची पुलिस ने ठेकेदार समेत पांच मजदूरों को थाने ले जाकर बैठा दिया। इसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। देर शाम विमला देवी और नगर पंचायत के बाबू के बीच यह समझौता हुआ कि नाली को खुलवाकर जो क्षतिग्रस्त हुआ होगा उसकी मरम्मत करवा दिया जाएगा और बिना नक्शा स्वीकृत हुए कोई काम नहीं किया जाएगा। तब जाकर पुलिस ने मजदूरों को कोतवाली परिसर से जाने दिया।

फोटो-गिट्ठी और बालू से बंद हुआ नगर पंचायत का नाली

इस संबंध में नगर पंचायत के बाबू श्याम नारायण मिश्र ने बताया कि जमीन विवादित है और नक्शा अभी तक नगर पंचायत के द्वारा स्वीकृत नहीं है। जिसके कारण निर्माण अवैध है साथ में नगर पंचायत के नाली को भी बंद कर दिया गया था जिसके कारण निकासी की समस्या बन गई थी। बार-बार मोहल्ले से शिकायत आ रही थी। इस संबंध में विमला देवी के पति अमरनाथ गौतम ने बताया कि नक्शा स्वीकृत के लिए नगर पंचायत में जमा किया गया है लेकिन लेखपाल द्वारा रिपोर्ट विवादित लिख दिया गया है फिलहाल कागजात प्रस्तुत कर लेखपाल को जानकारी दी जाएगी रही बात नाली बंद करने की तो नाली को बंद नहीं किया गया है काम के दौरान उसमें थोड़ी बालू गिट्टी चली गई होगी उसको निकलवा दिया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!