MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर के खैरूद्दीनगंज मोहल्ले के कन्या पाठशाला में वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशि राव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीजीआईसी उगापुर की प्रधानाध्यापिका रेखा मौर्य रही। एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मछलीशहर की प्रधानाचार्य रेनू मौर्य रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती पूजन से किया गया।

तत्पश्चात कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों माल्यार्पण पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम से आए हुए अतिथियों का मनमोह लिया। आए हुए अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने हेतु पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम समापन के बाद बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आए बच्चों को ट्रॉफी एवं मैडल साथ साथ प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर जूनियर हाई स्कूल रानीपुर के प्रधानाचार्य संतोष पटेल सहित विद्यालय के स्टाफ श्रीमती लीलावती पाल, पूनम पटेल, पूजा सिंह, रंजन आर्य, बिंदु कुमारी, काजल जैसवाल सहित अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजीत जायसवाल ने किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी