RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के भगेरी गांव में पंचायत भवन में रखे एक ड्रम के अंदर मासूम बच्चे की शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। शुक्रवार की दोपहर से ही बच्चा घर से गायब था जिसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को परिजनों ने दे दिया था पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे की अपराह्न एक ड्रम में उसकी शव मिली।
परिजनों की माना जाए तो बृजेश यादव का 4 वर्षीय पुत्र ओम यादव शुक्रवार की दोपहर अपने खिलौनों के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक परिजनों की नजर से ओझल हो गया। काफी देर तक जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में खोजबीन के बावजूद जब ओम का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों एवं पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। सूचना रामपुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार को दी गई। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल तलाशी अभियान शुरू कराया गया। परिजनों द्वारा बताए गए स्थानों के साथ-साथ पुलिस ने अपराह्न करीब 2:00 बजे पंचायत भवन में भी खोजबीन किया। इसी दौरान पंचायत भवन में रखे एक ड्रम को खोलकर देखा गया उसमें ओम यादव का शव मिला।
पुलिस द्वारा बच्चे को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चा पंचायत भवन के ड्रम में झांकते समय ड्रम में गिर गया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। वहीं पर मृतक बच्ची की दादा राजनाथ यादव ने अज्ञात लोगों द्वारा बच्चों की हत्या करने की तहरीर शनिवार की सुबह पुलिस को दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने पंचायत भवन को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिजनों एवं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। मृतक की मां फोटो देवी मासूम बेटे के चेहरे को याद कर रो-रो कर बुरा हाल बन चुका है। वही मृतक मासूम बेटे का पिता बृजेश कुमार गुजरात की एक फैक्ट्री में रोजी-रोटी के लिए काम करता है सूचना मिलने पर घर के लिए रवाना हो चुका है बृजेश की दो पुत्र दिव्यांश और ओम था।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी