Breaking News

JAUNPUR. अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

JAUNPUR. जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के शंभुगंज बाजार के उत्तर हाइवे पर आदर्श इंटर कॉलेज के समीप रविवार की रात्रि अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने थाने पर आवश्यक लिखापढ़ी शुरू कर शव को पीएम हेतु भेज दिया।तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कपुरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय गौरव सिंह उर्फ जैकी अपनी बाइक संख्या यूपी 50 एम 0306 से रात्रि में जौनपुर से तेजीबाजार कपुरपुर घर की तरफ जा रहा थे। जैकी शंभुगंज के समीप हाईवे पर पहुँचे थे तभी तेजगति से लखनऊ की तरफ जा रहा अज्ञात वाहन धक्का मारकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुँची 108 नम्बर की एंबुलेंस द्वारा घायल को नौपेड़वा सामुदायिक अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मर्चरी भेज दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!