Breaking News

MARIYAHU. अपना दल कमेंराबादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में लगाया ग्रामीण चौपाल

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहूं विधानसभा क्षेत्र के पाल्हनपुर में अपना दल कमेरावादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण चौपाल लगाया गया। यह ग्रामीण चौपाल जिला चौपाल प्रभारी दीनानाथ सरोज प्रदेश सचिव अपना दल कमेरावादी पार्टी के नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें पाल्हनपुर सहित अन्य ग्राम सभाओं के महिला पुरुष सम्मिलित हुए। जिस पर चौपाल प्रभारी अपनी पार्टियों के नीतियों के बारे में बताने का कार्य किया एवं आने वाले 2027 की चुनाव में अपना दल कमेरावादी पार्टी की किसी दल से गठबंधन करके चुनाव लड़ने के बारे में बात कहीं। उन्होंने बताया की वर्तमान सरकार की नीतियां ठीक नहीं होने के कारण महंगाई एवं बेरोजगारी बढ़ी है। अगर हमारी सरकार अधिकार में आती है तो महंगाई बेरोजगारी को देखते हुए आपका हक अधिकार एवं शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। इस दौरान उपस्थित महिला पुरुष पार्टी के विचारों से प्रेरित होकर अपना दल कमेरावादी पार्टी के उम्मीदवार को अपना मत देने का की बात कही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मछलीशहर इकाई अवधेश सरोज, विधानसभा अध्यक्ष किसान किसान मंच चंद्रेश पटेल, पूर्व प्रधान गजराज सरोज, धनराज पटेल, भोले सरोज, राजेश सरोज, रामचंद्र सरोज, सेवालाल सरोज, पारस भारती सहित आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक कश्यप जिला मीडिया प्रभारी ने किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!