Breaking News

BHADOHI. नौकरी से निकाला तो बिजलीकर्मी ने पावरहाउस का काटा कनेक्शन, ट्रांसफार्मर के ऊपर बैठकर किया ड्रामा

BHADOHI. भदोही में सोमवार को एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने नौकरी से निकाले जाने पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उसने पावर हाउस में मुख्य बिजली आपूर्ति काट दी और ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारा गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद युवक का धरना समाप्त हुआ और बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल की गई।
“मांगों को लेकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक”
भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र स्थित रमईपुर पावर हाउस पर सोमवार को एक आउटसोर्सिंग बिजली कर्मचारी नौकरी से निकाले जाने के विरोध में मुख्य बिजली आपूर्ति काटकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
“नौकरी से निकाले जाने से था खपा”
दीपक कुमार यादव (पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी सुनैचा, ऊंज) नामक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ग्रीट पावर कंपनी के अनुबंध पर बिजली विभाग में कार्यरत था। कंपनी द्वारा नौकरी से निकाले जाने के विरोध में दीपक ने सोमवार सुबह लगभग 11:50 बजे पावर हाउस की मुख्य बिजली आपूर्ति काट दी और मेन ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया।
“पूरे इलाके की बिजली हुई बाधित”
घटना के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता रमेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने में जुटे रहे।
“अधिकारियों के समझाने पर धरना खत्म”
अवर अभियंता रमेश प्रजापति एवं एसडीओ सुरेश यादव के आश्वाशन के बाद संविदाकर्मी ने धरना समाप्त किया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया। फिलहाल अब बिजली सुचारु रूप से संचालित हो रही है। मौके पर पहुंची ऊंज थाना की पुलिस ने समझा बुझा कर किसी तरह मामले को शांत कराया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!