Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में बिना नक्शा स्वीकृत के भवन निर्माण कराए जाने पर हुआ नोटिस चश्पा

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू नगर पंचायत में भवन निर्माण के लिए बिना मानचित्र स्वीकृत कराएं जो भी भवन मालिक निर्माण करा रहा है नगर पंचायत उसके लिए सख्त हो गया है। जिसके कारण कानूनी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मकान के सामने नोटिस चश्पा कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रहा है। लगातार भवन मालिकों पर कार्रवाई करने से नगर पंचायत के अंदर हड़कम्प मचा हुआ है।


मंगलवार को गंजपाल बस्ती के सत्येंद्र बहादुर सिंह नगर पंचायत मड़ियाहूं द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराएं में भवन निर्माण कराएं जाने की सूचना जैसे ही अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ को लगी तुरंत कार्यालय के मानचित्र बाबू श्याम नारायण मिश्र को भेजकर कार्य को त्वरित बंद कराने का आदेश दिया। आरोप है कि सत्येंद्र बहादुर सिंह से बार-बार कहने और नोटिस देने के बाद भी भवन निर्माण कार्य जारी रखे है। यहां तक की भवन मालिक नोटिस भी लेने से इनकार कर दिया इसके बाद बाबू श्याम नारायण मिश्रा ने निर्माणाधीन मकान के सामने नोटिस चश्पा करने के बाद कोतवाली पुलिस को अधिशासी अधिकारी का लिखित आदेश देकर कार्रवाई करने की मांग किया है। इस संबंध में श्याम नारायण मिश्रा मानचित्र बाबू ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृत के निर्माण करने से नगर पंचायत के राजस्व की हानि हो रही है और यह नियमों की विपरीत है। इस पर नोटिस चश्पा कर कानूनी विधिक कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर निर्माण कार्य भी ध्वस्त कराई जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!