MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता की आकस्मिक मौत को जाने पर शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखने के बाद एक दिन के न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
बताया जाता है कि मंगलवार की अपराह्न दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ नारायण तिवारी की परिसर में अचानक तबीयत खराब हो गई साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें उठाकर प्राथमिक उपचार कराया उसके बाद जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता की आकस्मिक मौत हो जाने के बाद दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त हो गया।
बुधवार की सुबह मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री अशोक यादव की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर मृतक अधिवक्ता के प्रति दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई और एक दिन की न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इस दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी