Breaking News

HARIYANA. फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से 13 से अधिक लोग घायल, एक की मौत

HARIYANA. हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में दो घटनाओं में 13 से अधिक लोग घायल है जबकि एक इंस्पेक्टर की बचाव कार्य करने के दौरान मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है।
फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला चल रहा था। शनिवार की शाम करीब 6:15 बजे पहली घटना में मेले में लकड़ी का स्ट्रक्चर गेट बना हुआ था जो अचानक टूट कर गिर गया। गेट के नीचे एक बच्चा समेत दो लोग घायल हो गए। प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं दूसरी घटना मेले में चल रहा है झूला अचानक गिर जाने से करीब 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना किस संबंध में झूले का एक्सेल टूट जाने की बात बताइ गई।घायलों की बचाव कार्य में जुटे एक इंस्पेक्टर की मौत होने की खबर बताई जा रही है। घटना से मेले में अफरा-तफरी माहौल बना रहा। इतनी बड़ा घटना होने से थोड़ी देर में ही मेला मैदान दर्शकों एवं पर्यटकों से खाली होगया। चारों तरफ चीख पुकार शुरू हो गई। मेले में प्रशासन एवं अन्य लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। इतनी बड़ी घटना की सूचना राज्य के मुख्यमंत्री नायाब सैनी को पता चला तो उन्होंने घटना के प्रति दुःख प्रकट किया और घटना में पीड़ित घायलों को यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!