Breaking News

KHUTHAN NEWS. तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

KHUTHAN. जौनपुर जिले के खुटहन थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खुटहन रामाश्रय राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा पिलकिछा से गायत्री नगर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान ग्राम बीरमपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम जितेन्द्र यादव पुत्र अमरदेव यादव निवासी ग्राम रमसापुर, थाना करौदीकला, जनपद सुल्तानपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा .12 बोर, एक जिंदा कारतूस .12 बोर, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल संख्या UP63Y2185 बरामद हुई।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना खुटहन पर धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक रामजन्म प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!