JAUNPUR. जौनपुर जिले के अपना दल (एस) की जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक विकास खंड बरसठी के ग्राम सभा मंगरा में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बनी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान जिला महासचिव नितेश पाठक के नेतृत्व में सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ो नए लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला महासचिव नितेश ने कहा कि, आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को अधिक से अधिक जीत दर्ज कराने के लिए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी एवं मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता लालबहादुर पटेल ने की। इस मौके पर अजीत पटेल, सुधारकर पटेल, अमित सिंह, प्रांजल दुबे, रिंकू यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी