MARIYAHU. जौनपुर जिले के पाली बलभद्र इंटर कॉलेज के मैदान में स्व. डॉ कुलदीप सरोज, स्व.मंगला प्रसाद स्मारक जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव (बाबा) की ने समापन प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहां की यह टूर्नामेंट क्षेत्र के लिए सम्मान से खेला जाने वाला टूर्नामेंट है। यहां दूर दराज से खेलने आए खिलाड़ियों को हम अपनी तरफ से धन्यवाद देते हैं और आशा करते हैं कि इस फाइनल मैच के दौरान जो भी इनाम मिलेगा उसे वह ईमानदारी से लेंगे और इस क्षेत्र को अपने यादों में रखेंगे।
पाली सुभाषपुरा में स्थित बलभद्र इंटर कालेज के मैदान में निःशुल्क जिला स्तरीय टूर्नामेंट का फाइनल मैच आजमगढ़ और गाजीपुर के बीच खेला गया। यह फाइनल मुकाबला दो- दो पालियों का खेला गया। पहले पारी में गाजीपुर ने 15 ओवर में 158 रन बनाया। 6 विकेट पर जवाब में आजमगढ़ ने पहले पारी में 15 ओवर में 176 रन 4 विकेट पर बनाया और 18 रन का बढ़त हासिल किया।
दूसरी पारी में गाजीपुर 15 ओवर में 143 रन 10 विकेट बनाया उसके जवाबी कार्यवाही में आजमगढ़ ने 11.5 ओवर में 130 रन, 3 विकेट बनाया। इस प्रकार आजमगढ़ 7 विकेट से जीत हासिल किया। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द मैच और मैंन ऑफ द सीरीज यशवंत यादव रहे । कमेंटेटर अभिषेक तिवारी और एम एस अंसारी रहे।
स्कोरर शिवम यादव निर्णायक कपिलदेव सिंह और अजीत दादा रहे।
इस मौके पर भैरवनाथ यादव उर्फ कल्लू वार्ड नंबर 47 के भावी जिला पंचायत प्रत्याशी, कुंवर नीरज सिंह मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी