MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर पंचायत के गंजपाल बस्ती में बिना नक्शा स्वीकृत कराएं धड़ल्ले से हो रहे निर्माण कार्य को नगर पंचायत में शिकायत होने के बाद बाबू ने जाकर कार्य रोक दिया है जिससे मकान मालिक परेशानी में पड़ गया है मकान रुकने से हजारों रुपए का मटैरियल नुकसान हो चुका है।
नगर पंचायत मड़ियाहूं के अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ द्वारा बार-बार नगर वासियों को निर्माण कार्य बिना नक्शा स्वीकृत के नहीं करने की हिदायत देने के बाद भी कुछ मकान मालिक नगर पंचायत अधिनियम का पालन किए बगैर जबरदस्ती काम करवाना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझने लगे हैं। उनके लिए नगर पंचायत का कानून कोई मायने नहीं रख रहा है जिसके कारण बिना नक्शा स्वीकृति के ही मकान निर्माण करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझ रहे है।
इसी के तहत रविवार को नगर के गंजपाल बस्ती में सागर सेठ अपने दूसरे तल की पीछे बिना नक्शा स्वीकृति कराएं मकान निर्माण करना शुरू किया। किसी ने शिकायत नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ से किया। अधिशासी अधिकारी ने कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अमरनाथ विश्वकर्मा से जानकारी करने की बात कही। चुकी रविवार का दिन था इसलिए अपराहन लिपिक श्री विश्वकर्मा सागर सेठ के निर्माणधीन मकान पर पहुंचे और नक्शा की मांग किया जिस पर आरोप है कि मकान मालिक नक्शा नहीं बनने की बात बताई इसके बाद तुरंत काम को रुकवा दिया गया और हिदायत दिया गया कि जब भी काम शुरू हो बिना नक्शा स्वीकृति के कार्य को न कराया जाए अन्यथा नगर पंचायत अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करने के लिए नगर पंचायत बाध्य होगा। फिलहाल मकान मालिक ने काम को रोक दिया है और नक्शा बनवाने के लिए नगर पंचायत में सोमवार से दौड़ धूप चालू कर दिया है।
बीआरसी 24 न्यूज़ से नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगरवासी निर्माण कार्य चाहे वह बाउंड्री ही हो बिना नगर पंचायत की जानकारी के कार्य न करें जो मानक हो उसको पूरा करते हुए कार्य को कराएं जिससे काम रुक ना सके। उन्होंने कहा कि मेरी मन्सा मकान मालिकों की बिल्डिंग मटैरियल का नुकसान कराना नहीं है बल्कि निर्माण कराना है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी