Breaking News

जौनपुर। गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, रामपुर क्षेत्र में मातम

जौनपुर। जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापट्टी जद्दूपुर गांव में सोमवार सुबह एक हृदय विदारक घटने से परिजनों में मातम छाया हुआ है। गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो जाने से घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूफियान (5 वर्ष) पुत्र मुख्तार शाह रविवार शाम करीब 6 बजे घर से लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो पीआरवी 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से देर रात तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

सोमवार सुबह पुनः खोजबीन के दौरान घर से लगभग 100 मीटर दूरी पर बने एक सोख्ता (गड्ढे) में बच्चे का शव उतराया मिला। बताया जा रहा है कि गड्ढे में करीब 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ था। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया।

सूचना पर पहुंची रामपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बच्चा खेलते समय गड्ढे में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले पड़े गड्ढों को तत्काल सुरक्षित कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!