Breaking News
फोटो- वरिष्ठ अधिकता संतोष कुमार सिंह को पूर्व बार अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह एडवोकेट को मिठाई खिलाते हुए

MARIYAHU NEWS. सुप्रीम कोर्ट से वापसी पर पूर्व अध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिवक्ता को मिष्ठान खिला कर दिया बधाई

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह का सुप्रीम कोर्ट वापसी के बाद साथी अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए बधाई दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि क्लाइंट के मुकदमे के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे और वहां पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मिलकर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे की पैरवी किया और वहां के हलचल के विषय में जानकारी प्राप्त किया।

फाइल फोटो- वरिष्ठ अधिवक्ता केशव चौधरी से मुलाकात के दौरान सुप्रीम कोर्ट परिसर में खींची गई तस्वीर

इस मौके पर मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि संतोष कुमार सिंह एक कुशल अधिवक्ता हैं अपने क्लाइंट का हमेशा ध्यान रखते हैं उन्होंने अपने क्लाइंट के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाकर मुकदमे की पैरवी भी किया यह उनकी कुशलता का प्रमाण है।

फोटो- अधिवक्ताओं के साथ बैठकर वार्ता करते वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सिंह 

इस मौके पर अधिवक्ता सीपी श्रीवास्तव, अभय राज सिंह, अनिसुर्रहमान समेत अन्य अधिवक्ताओं ने मिष्ठान खाया और खिलाया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!