RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर फेरूपुर वरुणा नदी के किनारे स्थित सरसों के खेत में मिली अज्ञात युवक की शव की पहचान पुलिस ने मौके पर बरामद बाइक के जरिए कर लिया है। इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे की गुत्थी भी पुलिस करीब करीब सुलझा लिया है।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह अज्ञात 23 वर्षीय युवक की शव को अज्ञात बदमाशों द्वारा ईट से कुच-कुच कर हत्या कर सरसों के खेत में फेंक दिया था उसी के करीब मृतक की बाइक भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए थाने ले आई।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पहला एंगल बाइक की तरफ ले गए और उसकी चेचिस नंबर से बाइक के मालिक तक पहुंचे। बाइक मालिक सिकरारा थाना क्षेत्र के मेहंदी का निवासी बताया गया। पुलिस को उसने बताया की हमारे ही गांव का लालचंद यादव का पुत्र बृजेश कुमार यादव रविवार को मेरी बाइक लेकर रिश्तेदारी गया हुआ है वह हमारे कंपनी में काम करता है। इसके बाद पुलिस ने घटना के बाबत बाइक मालिक को जानकारी दिया। फिर बाइक मालिक और मृतक युवक के परिजन मौके पर पहुंचकर मृतक बृजेश कुमार यादव की पहचान किया।
दूसरे एंगल में पुलिस ले मृतक के ननिहाल पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर हत्या के कारणों की जांच करना शुरू किया पुलिस सूत्रों की माना जाए तो उक्त ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी करीब करीब पुलिस ने सुलझा लिया है। सूत्रों की माना जाए तो हत्या में शामिल सभी अपराधी कुछ ही घंटो बाद पुलिस के कस्टडी में दिखाई देंगे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी