Breaking News

RAMPUR. रामपुर में ब्लाइंड मर्डर में युवक का ममेरा भाई ही निकला कातिल, भेजा गया जेल

RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में सरसों की खेत में युवक की नृशंस हत्या की सूचना मिली 8 घंटे भी नहीं बीता पुलिस ने घटना का पटाक्षेप करते हुए ममेरी भाई को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों तक पहुंचा दिया है। पुलिस की दावा है कि पैसे की विवाद को लेकर युवक की हत्या की गई।
बताया जाता है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव निवासी लालचंद यादव का पुत्र बृजेश कुमार यादव अपने ननिहाल भदोही जनपद के तुलसी चक गांव स्व. दशरथ यादव के घर रविवार को आया था। सोमवार की सुबह उसकी शव रामपुर थाना क्षेत्र की वरुणा नदी के किनारे सरसों के खेत में ईट से मुंह कुच-कुच कर हत्या के बाद खून से लथपथ कर वहीं फेंक दिया गया था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की ब्लाइंड मर्डर को देखते हुए इसके खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम गठित हुई। चुंकि युवक की जो लाश मिली थी वह उस समय अज्ञात थी पुलिस ने मौके पर मिली बाइक के जरिए युवक की पहचान किया उसके बाद हत्या की गुत्थी परत दर परत खुलती गई।
पुलिस की माना जाए तो युवक की पहचान होने की बाद दूसरे चरण में मृतक युवक के मामा स्व. दशरथ के पुत्र रोहित यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू हुआ। शुरुआती जानकारी में रोहित इधर-उधर पुलिस को भटकाता रहा लेकिन जब पुलिस अपने पर आई तो वह हत्या के राज को उगलना शुरू किया और उसने बताया कि मृतक युवक से पैसे को लेकर विवाद हुआ जिसके कारण उसकी ईट से मार मार कर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी होने के 8 घंटे भी नहीं बीता था कि रामपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने पुलिस टीमों के साथ घटना का पटाक्षेप करने में कामयाबी हासिल कर लिया। क्षेत्र में चर्चा है कि तेज तर्रार इंस्पेक्टर विनोद कुमार जब से थाना क्षेत्र में कदम रखा है क्षेत्र में अपराधी किसी भी कीमत पर बचकर नहीं जा पा रहे उन्हें कुछ ही पलों में जेल जाना ही पड़ रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!