Breaking News

जौनपुर। गौराबादशाहपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन रिहायशी मड़हें जलकर राख, भारी नुकसान

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर स्थित निषाद बस्ती में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने तीन परिवारों की पूरी गृहस्थी उजाड़ दी। दोपहर के समय अचानक मड़हे से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के अन्य मड़हों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में सर्वाधिक नुकसान सीता निषाद का हुआ है, जिनके मड़हे में रखे कपड़े, कीमती जेवरात, बिस्तर, अनाज और कुछ नकद रुपये जलकर राख हो गए। वहीं कैलाश निषाद का भी बिस्तर, चावल, गेहूं और पशुओं के लिए रखा भारी मात्रा में भूसा जलकर खाक हो गया। फौजदार निषाद की गृहस्थी का भी हजारों रुपये का सामान अग्निदेव की भेंट चढ़ गया।
आग की लपटें देख मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँचती, तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था, लेकिन तब तक पीड़ितों का सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर हुए नुकसान का जायजा लिया और क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है, ताकि पीड़ित परिवारों को उचित सरकारी सहायता प्रदान की जा सके। खुले आसमान के नीचे आए इन गरीब परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!