Breaking News

MARIYAHU. हेलो पुलिस कंट्रोल रूम मैं अपने भाई की हत्या कर जा रहा हूं, सूचना पर पसीना पसीना हुई पुलिस

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में भाई की हत्या करने की कंट्रोल रूम पर खबर फैलने से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सक्रीय हुई पुलिस को चंद पलों में ही फोन करने वाला व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उक्त व्यक्ति को मानसिक विक्षिप्त मानकर छोड़ दिया गया।
दिन गुरुवार समय 12:00 बजे पीआरबी 112 पर फोन की घंटी कंट्रोल रूम में बजती है। मड़ियाहूं से पप्पू (बदला हुआ नाम) की तरफ से हेलो होता है कंट्रोल रूम से आवाज आती है कौन! पप्पू ने कहा कि मेरा नाम पप्पू है मैं टीचर कॉलोनी से बोल रहा हूं अपने भाई की हत्या कर पुलिस में आत्म समर्पण करने जा रहा हूं।
यह सुनते ही 112 कंट्रोल रूम में फोन रिसीव करने वाले पुलिस कर्मियों के कान खड़े हो जाते हैं उन्होंने तुरंत मैसेज मड़ियाहूं पुलिस कंट्रोल रूम के साथ-साथ अन्य जगहों पर पास किया तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
हत्या की खबर मिलते ही मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ गंतव्य की ओर निकल पड़े और यह ध्यान रखा की हत्या करने वाला व्यक्ति मडियाहूं कोतवाली के पास ही आ रहा है। तभी उनको पता चला कि कंट्रोल रूम को फोन करने वाला कोतवाली के सामने ही खड़ा है जिसकी पहचान होने पर तुरंत उसको गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
सवाल यह है कि अगर वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था तो उसके पास फोन कहां से आया और 112 नंबर कंट्रोल रूम को फोन करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से कैसे विक्षिप्त हो सकता है।
फिलहाल बिना किसी कार्रवाई के ही पुलिस ने उसे छोड़ दिया और घटना की तहकीकात करने के बाद राहत की सांस लिया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने कहा कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है मैं हाईकोर्ट में हूं।
इस संबंध में इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना गलत थी सूचना देने वाला मानसिक रूप से विक्षिप्त था इसलिए उसको छोड़ दिया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!