Breaking News

जौनपुर। रेलवे ट्रैक के पास मिली महिला की लाश, पुलिस में मचा हलचल।

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मेहरांवा रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि वाराणसी–फैजाबाद रेल प्रखंड के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। टीम ने तुरंत पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास शुरू कर दिए।
करीब 45 वर्ष की यह महिला काली साड़ी और गुलाबी रंग का स्वेटर पहने हुए थी। पुलिस ने आसपास के गांवों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है, ताकि मृतका की पहचान हो सके। अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही मामले की दिशा स्पष्ट हो सकेगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सर्पदंश से दो साल के बच्ची की हुई मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली के भोगी पट्टी गांव के दलित बस्ती में सर्प के डसने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!