जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छतौरा गांव में गुरुवार रात मल्हनी बाजार के पास छतौरा गांव में अज्ञात बाईक की टक्कर से इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
खुटहन थाना क्षेत्र के सादनपुर गांव के निवासी रामप्रताप (40) सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छतौरा गांव एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार रात पहुंचे थे इस बीच जब वह जनवासे के पास सड़क की पटरी पर खड़े थे। तभी पीछे से एक बाइक सवार उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई और वह घायल हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुए तो लोगों ने आनंद-खनन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे राम प्रताप की दर्दनाक मौत हो गई उधर मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।मृतक की पत्नी सुमित्रा ने बताया की उन्हे चार संताने दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी