Breaking News

जौनपुर। पेपर खराब होने पर ट्रेन के सामने कूद छात्रा ने दे दी जान

जौनपुर। मीरगंज थाना के चौकी कला गाँव की एक किशोरी हिन्दी का प्रश्नपत्र ठीक नही होने पर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी मौके पर पहुंची जीआरपी जंघई पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुर जिले के मीरगंज थाना चौकी कला गाँव निवासी सुरेश जायसवार की बेटी गरिमा जायसवार 15 वर्ष आरडी मेमोरियल मार्डन कान्वेंट इण्टरमीडिएट कालेज जंघई प्रयागराज की हाईस्कूल छात्रा थी उसका सेन्टर श्री देवी प्रसाद इण्टर कालेज पिलखिनी जंघई प्रयागराज गया था। शुक्रवार की सुबह गरिमा 7 बजे घर से साइकिल से सोशल साइंस का परिक्षा देने के लिए निकली वह जंघई फाटक से पूरब तरफ साइकिल खड़ी करके जौनपुर से प्रयागराज जा रही एजे पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद कर आत्म हत्या कर ली । सूचना मिलने पर मीरगंज व सरायममरेज की पुलिस तथा आरपीएफ व जीआरपी जंघई मौके पर पहुंच गये शव जीआरपी क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुंच गये परिजनों में कोहराम मच गया। चचेरे चाचा राजेश ने बताया की हिन्दी का पेपर ठीक नही गया और तीन प्रश्न पत्र छूट गये थे जिसको लेकर गरिमा तनाव मे थी।
जीआरपी जंघई प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है की मृतक के परिजनों ने बताया कि हिंदी का पेपर ठीक नहीं गया इसलिए मृतक गरिमा तनाव में थी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!