जौनपुर। शाहगंज में प्रेम जाल में फसाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
क्षेत्र के ग्राम नटौली निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनीपुर बिसराई निवासी राजेश भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपित ने उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बना लीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में फर्जी आईडी बनाकर फोटो फेसबुक व इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी।
शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपित को मलमल पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी