Breaking News

जौनपुर। पुरानी रंजिश में महिला की पिटाई, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को सेऊर गांव निवासी संजय पटेल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 4 मार्च को दिन में करीब 12 बजे पड़ोस का ही राजेश उनके घर पर पहुंचा और उनकी पत्नी शैलेद्री के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि राजेश ने महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया।
महिला के शोर मचाने पर संजय पटेल अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!