Breaking News

जौनपुर। करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर। जिले के पवांरा थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
थाना क्षेत्र के गंगापुर (कुंवरपुर) गांव निवासी नीरज बिन्द (25) पुत्र मदनलाल बिन्द गुरुवार की शाम घर में बिजली के बोर्ड में आयी खराबी को ठीक कर रहा था कि अचानक बिजली आ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया । आनन-फानन में परिजन गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर ले गये , जहां चिकित्साधिकारी ने देखते उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था । मृतक के पास दो बेटियां भी हैं । इस घटना से परिवार में मातम छा गया है ।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!