Breaking News

जौनपुर। संदिग्ध हाल में युवक की फंदे से लटकती मिली लाश

जौनपुर। जिले के खुटहन के उंचवाडीह गांव में गुरुवार की रात घर के सामने बरामदे के कमरे में युवक की संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे से लटका शव पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पीएम हेतु भेज दिया। स्वजन घटना को लेकर खुद हतप्रभ हैं। पुलिस भी युवक के मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर सकी है।
गांव निवासी 25 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र लाले सिंह दो भाइयों में छोटा था। वह अभी अविवाहित भी था। उसके पिता और बड़े भाई रोजी रोटी के चक्कर में परदेश में रहते हैं। अर्जुन अपनी माता मीना सिंह के साथ घर पर रहकर खेती बाड़ी कराता था। स्वजनों ने बताया कि वह गुरुवार की शाम को कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। रात लगभग नौ बजे भोजन करने के लिए जब उसकी माता ने बाहर से आवाज दी तो वह कुछ न बोला। दरवाजा पीटने के बाद भी भीतर कुछ हलचल न होने पर वह शोर मचाने लगी। पास पड़ोस के तमाम लोग जुट गए। टार्च की रोशनी में रोशनदान से भीतर देखे तो सन्न रह गए। भीतर साड़ी के फंदे से लटका उसका शव हवा में झूल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव उतरवाया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। घटना के पीछे क्या कारण है अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!