Breaking News

जौनपुर। शीतला चौकिया में दर्शन करने आये किशोर की सरोवर में स्नान के दौरान डूबने से मौत।

जौनपुर। लाइन बाजार थाना के शीतला चौकिया धाम में सोमवार सुबह अपने मित्र के साथ दर्शन करने आये किशोर की सरोवर में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई।स्थानीय युवकों ने कड़ी मशक्क़त के बाद सरोवर से किशोर का शव बाहर निकाला।सुचना मिलते ही अग्निशमनदस्ता व शीतला चौकिया चौकी पुलिस मौके पर पहुँच गई।शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी रही।
पट्टी प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना के दीवानगंज निवासी संतोष कश्यप का 16 वर्षीय पुत्र कमलदीप अपने मित्र जौनपुर जिले के मूंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया निवासी अमित गौतम पुत्र बिहारी लाल व सतहरीया के ही दस वर्षीय आर्यन के साथ के साथ शीतला चौकिया धाम दर्शन करने आया था।दर्शन से पूर्व कमलदीप ने सरोवर में स्नान की इच्छा जताई।इसके बाद आर्यन के साथ सरोवर में स्नान करने चले गया।अमित सरोवर के बाहर बैठा था।स्नान के दौरान कमलदीप सरोवर में लगे सुरक्षा रेलिंग को फांदकर उस पार गहरे पानी में चला गया।गहराई ज्यादा होने के कारण डूबने लगा। साथी अमित ने शोर मचाया तथा बचाने के लिए सरोवर में उतर गया लेकिन तब तक कमलदीप डूब गया गया।शोर शराबा सुनकर काफ़ी लोग इकट्ठा हो गए।सुचना लगते ही शीतला चौकिया चौकी पुलिस मौके पर पहुँच गई।चौकिया धाम निवासी अक्षय माली सहयोगी युवकों के साथ सरोवर में खोजबीन करते हुए शव को बाहर निकाला।तब तक अग्नि शमन दस्ता भी पहुँच गया।अमित ने बताया की वह डीजे बजाने का काम करता है। आर्यन साथ में ही काम करता है। जबकि कमलदीप से उसकी मित्रता थी।वह मित्रता में आया था।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!