Breaking News

जौनपुर। पूरनपुर गांव में अंडर पास बनाने की मांग को लेकर डीआरएम से मिला प्रतिनिधि मंडल

जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर डोभी स्टेशन के पूरब पूरनपुर गांव के सामने अंडर पास बनाने की मांग को लेकर सोमवार को पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल डीआरएम वाराणसी आशीष जैन से मुलाकात कर मांग रखी। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद डीआरएम ने अधीनस्थ को मौके पर जाकर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए संभावना तलाशने हेतु निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करने को निर्देशित किया। आश्वासन दिया कि रेल मंत्रालय से अनुमति लेकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को अवगत कराया कि औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने दर्जनों गांवों की हजारों की आबादी का आवागमन दशकों से होता चला आ रहा है जो अनवरत चल रहा था, जिसे एक माह पूर्व रेल विभाग ने बंद कर दिया। चंदवक बाया बगेरवा पूरनपुर, कैथौली, लोकपट्टी सहित अन्य गांवों के लोगों के आवागमन के लिए संबंधित विभागों द्वारा पक्के सड़क का निर्माण भी कराया गया है। रेल विभाग द्वारा लोहे का गार्डर गाड़ कर रास्ता अवरुद्ध कर देने से आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का दोनों तरफ खेत है। कृषि कार्य संपादित करने में लोग परेशान हो रहे है। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम, रोहित सिंह, मनीष सिंह, सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति,मृत्युंजय सिंह, अमृत सिंह, रमाशंकर सिंह, संजय सिंह, जनक पाठक, राजेश यादव सम्मिलित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!