Breaking News

जौनपुर। पुरानी रंजिश में महिला व उसकी सास को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

जौनपुर। जिले के पवांरा थाना पुलिस ने महिला व उसकी सास को गाली देने व मारने-पीटने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है ।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के होलपुर गांव निवासी पूनम सिंह ने सोमवार को थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार मार्च की शाम करीब चार बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही राम उजागिर सरोज सहित चार लोग उसे तथा उसकी सास को गाली देते हुए मारने-पीटने लगे तथा जान से मारने की धमकी दिये । मारने-पीटने से उसे तथा उसकी सास को चोटें आयी हैं । इस प्रकरण में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दोनों का मेडिकल कराकर एवं तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया गया है और मामले की जांचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!