Breaking News

RAMPUR. साड़ी के फंदे से महिला ने लगाई फांसी, मौत

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के सधीरनगंज गांव में सोमवार को एक 60 वर्षीय महिला ने सीमेंट की गाटर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सधीरनगंज गांव निवासी इंद्रावती (60 वर्ष) पत्नी पंधारी पाल ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उनका शव फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!