MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर के श्री राम जानकी मंदिर पर मड़ियाहूं चौरसिया समाज का 14 वां होली मिलन समारोह रविवार को धूमधाम से और एक दूसरे को गुलाल लगाकर संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. आरके पटेल एवं भाजपा नेता लखनऊ के ऋषि चौरसिया रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि सुरियावां के नगर पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया रहे। समारोह में होली गीतों के रंगारंग कार्यक्रम से होली मिलन को गायक चार-चांद लगाते रहे।
मड़ियाहूं चौरसिया समाज द्वारा होली मिलन समारोह नगर के श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में सायं 4:00 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। इस दौरान दूर दराज से आए स्वजातीयों का सम्मान मड़ियाहूं चौरसिया समाज द्वारा अरविंद कुमार चौरसिया एवं सुनील कुमार चौरसिया द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।

बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. आर के पटेल ने कहा कि होली मिलन समारोह शांति और सौहार्द का प्रतीक है। यह रंगों की तरह ही किसी समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल पान को उद्योग का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रही है जिस दिन पान को उद्योग का दर्जा प्राप्त हो गया चौरसिया समाज को सारी सुविधाएं शासन द्वारा मिलनी शुरू हो जाएगी।

होली मिलन समारोह में शिरकत करने लखनऊ से आए ऋषि चौरसिया ने कहा कि यह समारोह एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे समारोह का आयोजन समाज को जोड़ने का काम करता है उन्होंने चौरसिया समाज से आवाह्न किया कि यह समाज राजनीति के क्षेत्र में भी आगे आए और अपनी समाज को चुनाव में जीताने का काम करें जिससे उनका सम्मान और आवाज सबसे बड़े लोकतंत्र तक पहुंचाया जा सके।

विशिष्ट अतिथि सुरियावां नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने कहा कि मड़ियाहूं चौरसिया समाज का 14वां होली मिलन समारोह है। इस समारोह का कारवां रुकना नहीं चाहिए इसके लिए हम लोग मड़ियाहूं चौरसिया समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
वक्ता अतिथियों से पूर्व भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, जौनपुर, मछलीशहर, जलालपुर, रामनगर, सुरेरी समेत तमाम जगह से आए चौरसिया स्वजातीय बंधुओं को मड़ियाहूं चौरसिया समाज ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। होली मिलन समारोह में पधारे सभी बंधुओ को नाश्ता एवं भोजन भी कराया गया। इसके साथ ही ठंडई का मजा भी लोगों ने जमकर लिया।

होली मिलन समारोह में अतिथि के रूप में मौजूद पत्रकार मुकेश कमार मोदनवाल शमीम अहमद एवं चौरसिया समाज के कानून मंत्री एवं पत्रकार बृजराज चौरसिया को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

होली मिलन समारोह में आए मड़ियाहूं चौरसिया समाज के अध्यक्ष प्रकाश चौरसिया ने सभी मेहमानों स्वजातीय बंधुओं का आभार प्रकट किया।

होली मिलन समारोह की अध्यक्षता जोखन राम चौरसिया एवं संचालन सूरज चौरसिया दिलीप चौरसिया ने किया। इस मौके पर अरविंद चौरसिया, दीना चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल चौरसिया, रमाशंकर चौरसिया, मनोज चौरसिया, बृजराज चौरसिया, महेश चौरसिया, सुनील कुमार चौरसिया, डॉक्टर पवन कुमार चौरसिया समेत तमाम चौरसिया समाज की महिलाएं मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी