Breaking News

जौनपुर। बाइक की भीषण टक्कर में महिला की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूँ थाना क्षेत्र के सेऊर निवासी की जलालपुर टोल प्लाजा के पास दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि मड़ियाहूं कोतवाली के सेऊर गांव निवासी मालती प्रजापति 55 वर्ष पत्नी स्व. खरपत्तु प्रजापति शनिवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी हौज से सीटी स्कैन कराकर बाइक से अपने बेटे संगम के साथ घर वापस मड़ियाहूँ आ रही थी कि टोल प्लाजा के पास पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी टक्कर से सड़क पर ही मालती गिर गई और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। मौका देखकर बाइक सवार वहां से भाग गया। बेटे संगम ने आनंन फानन में प्राइवेट एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!