जौनपुर। जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में एक युवक बसुही नदी में नहाते समय अचानक पानी में गिर जाने से शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेती हुई पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि अटरिया गांव निवासी अमल धारी का 42 वर्षीय पुत्र पुष्कर उर्फ कल्लू सिंह शनिवार की दोपहर गांव के ही शिव मंदिर के पीछे स्थित बसुही नदी में नहाने के लिए गए थे जहां पर बताया जाता है कि वह अचानक गिर गए, पानी में गिरने से उनकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई। बताते हैं कि थोड़ी दूर पर गांव का ही दोनों पैर से विकलांग यशवंत उर्फ पिंटू सिंह इस घटना को देख रहा था लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया बल्कि धीरे-धीरे गांव में पहुंचा और घटना की सूचना दिया। इसके बाद परिजन एवं पड़ोसियों ने पहुंचकर पुष्कर सिंह को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी परिजनों ने सूचना नेवढ़िया पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी