Breaking News

जौनपुर। गोदान एक्सप्रेस के सामने कुद कर व्यक्ति ने की आत्महत्या

जौनपुर। जंघई स्टेशन के पश्चिम तरफ सेमरी गांव के पास गोंडा से चलकर कुर्ला टर्मिनस जाने वाली गोदान एक्सप्रेस के सामने कुद कर एक व्यक्ति ने जान दे दी। मौके पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंच कर शव‌ को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
जंघई प्रयागराज रेल रूट पर बुधवार दोपहर तीन बजे गोंडा से चलकर कुर्ला टर्मिनस जाने वाली गोदान एक्सप्रेस जैसे ही जंघई स्टेशन पर रुकी पहले से घात लगाए बैठा मृतक राजू कुमार मांझी (31) जैसे गोदान एक्सप्रेस सेमरी गांव के पास पहुंची ट्रेन के सामने कुद कर आत्महत्या कर लिया वहां पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि एक घंटे से रेलवे पटरी के अगल बगल टहल रहा था जैसे ही गोदान ट्रेन जंघई स्टेशन से मात्र दो सौ मीटर प्रयागराज की तरह सेमरी के भोगीपुर गांव के पास पहुंची ग्रामीण के मना करने के बाद भी ट्रेन के सामने कुद कर आत्महत्या कर लिया ग्रामीणों की सुचना पर आरपीएफ एसआई दीपक कुमार व जीआरपी चौकी इंचार्ज अरूण कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच कर शव‌ को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए। मृतक के पास से एक मोबाइल कुछ पैसे व आधार कार्ड मिला आधार कार्ड से उसकी पहचान राजू कुमार मांझी पुत्र किशून मांझी,एफ 130, मानराज मोहल्ला गढ़ी ईस्ट आंफ कैलाश फेस आई दिल्ली, के रूप में हुई।
जंघई जीआरपी चौकी इंचार्ज अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि आधार कार्ड से पहचान हो गई है संबंधित थाने से मृतक के परिजनों को सुचना दी जाएगी। तब तक शव पोस्टमार्टम हाउस ज्ञानपुर रखा जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!