Breaking News

जौनपुर। थानाध्यक्ष के समझाने पर 28 घंटे बाद किया शव का अंतिम संस्कार

जौनपुर। जिले के खुटहन सब्जी मंडी के पास नाले के बगल शीशम के पेड़ से मंगलवार को युवक का फंदे पर लटकती लाश पाये जाने के मामले में स्वजन घटना के 28 घंटे बाद भी कार्रवाई की मांग को लेकर शव घर रख उसका अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। उनका आरोप था कि युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया है। थानाध्यक्ष के द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद पिलकिछा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि की गई है।
खुटहन गांव निवासी 29 वर्षीय कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री पुत्र लुटावन गुप्ता का शव फंदे से लटकता पाया गया था। स्वजनों ने आरोप लगाया था कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया था। अंत्य परीक्षण के बाद देर रात शव स्वजनों को सौंप दिया गया। आक्रोशित स्वजन शव घर लाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। उनके द्वारा सड़क पर शव रख खुटहन वाया जौनपुर मार्ग को जाम करने भी प्रयास किया गया। पुलिस की सक्रियता से वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस के द्वारा आश्वासन के बाद घटना के लगभग 28 घंटे बाद शवदाह किया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!