जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन नव संवत्सर उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम तहसील बार एसोसिएशन के प्रथम तल पर आयोजित हुआ। उक्त आयोजन तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा के द्वारा आयोजित किया गया।

नव संवत्सर उत्सव में मौजूद अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह ने कहा कि चैत्र नवरात्र का नव संवत्सर हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। मां दुर्गा की विधि विधान से पूजाकर मां को शांति और परिवार को समृद्ध करने का मार्ग मिलता है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता सूरज चंद्र गुप्ता ने कहा कि तहसील में नव संवत्सर कि यह परंपरा अध्यक्ष ने खोलकर हम अधिवक्ताओं को जागरूक करने का काम किया है नहीं तो अभी तक अंग्रेजों द्वारा बनाए गए जनवरी माह को ही लोग नववर्ष के रूप में जानते पहचानते चले आ रहे थे जबकि यह नव संवत्सर सनातन धर्म का महत्वपूर्ण दिन होता है।

तहसील पर संगठन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चैत्र माह का यह नववर्ष हर शुभ कार्यों के लिए विजय के रूप में देखा जाता है।
इसके बाद अध्यक्ष की तरफ से सभी मौजूद अधिवक्ताओं को फलाहार के रूप में केला का वितरण किया गया।
इस मौके पर राम लखन पटेल, जितेंद्र दुबे, राकेश कुमार संतोष कुमार सिंह, रामधनी यादव, रामू मौर्य, राजेश यादव, चंद्र मोहन मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, सूरज चंद गुप्ता इंद्रजीत भारती, शेष नारायण यादव, विजय यादव समेत काफी संख्या में वरिष्ठ, कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी