जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर में नीलम मोबाइल शॉप का भव्य शुभारंभ विधायक डॉ आर के पटेल ने फीता काटकर किया। बड़ी संख्या में शुभेच्छु लोग उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने शॉप के प्रोपराइटर रवि सिन्हा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के नए प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

उद्घाटन के बाद लोगों ने दुकान का अवलोकन किया और उपलब्ध मोबाइल व एक्सेसरीज़ की जानकारी ली। क्षेत्रवासियों ने इस नई मोबाइल शॉप के खुलने पर खुशी जताई और इसे स्थानीय बाजार के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
इस अवसर पर अपना दल एस के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, सुनील कुमार पटेल, सभासद विनोद मौर्या, तामीर हसन शिबू (यूपी हेड), संजय सिंह (जिला अध्यक्ष), बृजराज चौरसिया, गंगेश निगम, मुकेश मोदनवाल, अभिषेक पटेल, रोहित पटेल, राहुल गुप्ता, कपिल देव सिंह, शमीम अहमद और शाहिद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी