जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र मुकुंदपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस के बुलावे पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना की बारिकियों की जांच करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुनीता पटेल, उम्र लगभग 30 वर्ष, की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शरीर पर गहरी घाव के निशान देखे जा रहे हैं।
मृतका के नाक कट गया है और गले में चोट के निशान देखे गए। मृतका की मां शीला देवी ने परिजनों के ऊपर हत्या का आरोप लगाइ है। फिलहाल मौके पर सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई है जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा वही संदिग्ध हालत में महिला की मौत पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया है जहां पर फार्मेसिक टीम घटना की हालात की जांच करने में जुट गई है। महिला की हत्या पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी