जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ बाद में पता चला कि मुठभेड़ के दौरान घायल आरोपी दो दिन पहले हुए सामूहिक गैंगरेप का आरोपी है।
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के केड़वाडी मोड़ के पास थाना प्रभारी दिपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ देर रात संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक दोपहिया वाहन पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शिवम उर्फ गोलू राजभर निवासी मंझनपुर बताया है। तीन दिन पहले हुए एक गैंगरेप में सम्मिलित होना भी कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा 01 जिंदा कारतूस
01 खोखा कारतूस काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी