जौनपुर। जिले की नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई विवाद में लड़की पक्ष के लोगों ने जयसिंहपुर बाजार में जमालापुर बधवा मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। सड़क जाम से दोनों तरफ लंबी वाहनों की कतारे लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लड़की पक्ष के लोगों को समझाने में लगी हुई है। समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम समाप्त नहीं हो सका था।

बताते हैं कि एक गांव की प्रेमी और प्रेमिका के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसके बाद दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया इसके बाद लड़की पक्ष के घर वाले और लड़के पक्ष के घर वालों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष नेवढ़ियां थाने में विवाद का निपटारा करना चाहा लेकिन समझौता नहीं हो सका जिसके कारण दो दिन पहले विवाह को लेकर विवाद अधिक बढ़ गया था रविवार को लड़की पक्ष के लोगों ने जयसिंहपुर बाजार में जमालापुर बधवा मार्ग को बांस बल्ली और तख्ता रखकर जाम लगा दिया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में लगी हुई है। लेकिन सड़क जाम कर रहे लोगों का सड़क पर ही प्रदर्शन जारी है जिसके कारण अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी