राजेंद्र विश्वकर्मा रपोर्टर
जौनपुर जिले के धर्मापुर विकास खंड के गजना प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के एम डी एम में शिक्षिकाएं का मलाई काट रही है। प्रधान व प्रधानाचार्य प्रभारी के मिली भगत से बच्चों के एम डी एम पर डाका डाल रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रधान द्वारा बच्चों के लिए राशन की दुकान से पर्याप्त मात्रा में राशन लेने के लिए रसोइयां को सौप दिए लेकिन इसका भरपूर फायदा शिक्षिका उठा रही है। रसोइया सरोजा यादव, राजेश यादव अनिता गौड़ ने बताया कि मैडम लोग मीनू के हिसाब से बच्चों का खाना बनवाने के बाद अपने लिए प्रतिदिन कुछ न कुछ भोजन बनवाती है, बिरोध करने पर धमकी देती है कि नौकरी से निकाल दूगी जब कि खाना बनाने के बाद फोटोग्राफर मौके पर पहुंचकर पूछा कि आज खाना की क्या मीनू है तो रसोइयां ने बतायी कि चावल सब्जी का मीनू था बन गया और बच्चे खा लिए है तो उन्होने पूछा कि पूड़ी सब्जी फिर क्यों बन रहा है तो रसोइया ने बताया कि मैडम लोगों के लिए पूड़ी सब्जी बन रही है। आरोप है कि शिक्षिका में इतना हिटलर शाही है कि मौजूद फोटोग्राफर के साथ बदसलूकी करने लगी और धमकी देने लगी। ग्राम प्रधान आशीष यादव से फोन से बात हुई तो उन्होने बताया कि यह बात हमारे संज्ञान नहीं था आज हमको भी मालूम पड़ा है । फोन से एबीएसए से बात हुई तो उन्होने बताया कि मिटिंग में है बाद में बात करेगें।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी