जौनपुर। जनपद के मड़ियाहूं नगर के खैरुद्दीनगंज स्थित उषा उपवन में वृहस्पतिवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं एवं आर.पी. गिनेडिया चैरिटेबल ट्रस्ट व नेत्रोंदय द आई सिटी वाराणसी ने संयुक्त रूप से कैम्प लगाकर किया। जिसमें 120 मरीजों ने नेत्र परीक्षण करा कर लाभ लिया।
उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं, नेत्रोदय द आई सिटी, वाराणसी व आर पी गिनेडिया चैरिटेबल ट्रस्ट वाराणसी द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण डॉ अभिषेक चन्द्रा द्वारा किया गया, कैम्प में करीब 120 से अधिक मरीज पहुंच कर अपने नेत्र का परीक्षण कराया, निःशुल्क चश्मा व दवा भी वितरित किया गया। तथा मोतियाबिंद का आपरेशन निःशुल्क वाराणसी के नेत्रोंदय द आई सिटी पर पहुंच लाभ उठा सकते हैं ।
उक्त अवसर पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष कंवलजीत सिंह गब्बर, चन्दन केशरी, रिंकू मोदनवाल, दिलीप साहू सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी