Breaking News

जौनपुर । मड़ियाहूं में मीठे दही पर बवाल: नायब तहसीलदार की नाराजगी के बाद दुकान पर सैंपलिंग, दुकानदारों में हड़कंप

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर के वेलकम स्वीट हाउस एंड केक की दुकान पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब नायब तहसीलदार को परोसे गए अमूल के मीठे दही में कथित रूप से फंगस नजर आने पर मामला तूल पकड़ गया। घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर पहुंचकर उत्पाद का सैंपल भर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार करीब 1:30 बजे मड़ियाहूं तहसील में तैनात नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज ने अपने चपरासी के माध्यम से दुकान से अमूल कंपनी का मीठा दही मंगाया था। बताया जाता है कि एक दही खाने के बाद जब उन्होंने दूसरा खोला, तो उसमें फंगस जैसा कुछ दिखाई दिया। इस पर नायब तहसीलदार नाराज हो गए और दुकान के कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
सूत्रों के मुताबिक, स्थिति को संभालने के लिए घबराए दुकानकर्मी ने नायब तहसीलदार के समक्ष मिठाई पेश की, जिसके बाद तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें आश्वस्त किया गया कि मामला यहीं समाप्त कर दिया जाएगा।
हालांकि, कुछ ही देर बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह टीम के साथ दुकान पर पहुंचे और अमूल के उत्पादों की जांच की। जांच के दौरान अन्य उत्पाद सही पाए गए, लेकिन मीठे दही के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए।
इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि संबंधित उत्पाद का वैध बिल प्रस्तुत किया जाता है तो कंपनी को पक्षकार बनाया जाएगा, अन्यथा दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई संभव है।
घटना के बाद नगर के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है और निरीक्षण को लेकर हलचल देखी जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!