Breaking News

MUMBAI. भाजपा राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है: एसएम खान

शीतला प्रसाद सरोज
MUMBAI. मुंबई में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को देर शाम जोगेश्वरी (पश्चिम) न्यू. लिंग रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम कर अपना 47 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया।

फोटो-कार्यक्रम में एसएम खान का स्वागत करते हुए पार्टी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यर्पण कर किया।
“जोगेश्वरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस”
इस दौरान एसएम खान ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के विषय में सविस्तार उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से जन्मी भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी भारतीय संस्कृति के ऐतिहासिक महत्व को पुनर्स्थापित करने का लगातार प्रयास कर रही हैं।
खान ने बताया कि जब से जोगेश्वरी में पार्टी का यह कार्यालय खुला है, तभी से जरूरतमंद लोगों की मदद कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने का कार्य किया जा रहा। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी ‘लाडली बहन योजना’ की जानकारी दी और उसकी सराहना की।

फोटो -कार्यक्रम में भाजपा की कार्य उपलब्धियों का बखान करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान। साथ में हैं अन्य लोग।

इस अवसर पर उत्तर-पश्चिम जिला के कामगार सेल के अध्यक्ष धर्मेश पाल, सुनील दुबे, मनोज यादव, अमरचंद यादव, राजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!