Breaking News

जौनपुर। पत्रकार के खिलाफ साजिश, फर्जी मुकदमे के विरोध में जिलाधिकारी को पत्रकारो ने सौंपा पत्र

जौनपुर। जनपद के केराकत थाना क्षेत्र में एक न्यूज चैनल के मान्यता प्राप्त जिला संवाददाता मनोज कुमार पटेल के विरुद्ध दर्ज हुए मुकदमे को लेकर पत्रकारों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में पत्रकार संगठनों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर मामले को पूरी तरह फर्जी और साजिश करार दिया है। जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में अवगत कराया गया है कि विगत 03 अप्रैल 2026 को थाना केराकत में मनोज कुमार पटेल के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है, जो पूरी तरह से मनगढ़ंत और आधारहीन है।
शिकायत में कहा गया है कि मुकदमे के वादी नीरज चौहान से पत्रकार मनोज कुमार का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है और न ही वह उसे व्यक्तिगत रूप से जानते-पहचानते हैं। पत्रकारों का कहना है कि मनोज कुमार पटेल की सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने और उनकी निर्भीक पत्रकारिता पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किसी अज्ञात साजिश के तहत यह फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आरोपित मामले में किसी भी प्रकार के लेनदेन की बात सरासर झूठ है। पत्रकारों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की किसी निष्पक्ष एजेंसी से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसी निर्दोष पत्रकार का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया, तो पत्रकार समाज चुप नहीं बैठेगा और न्याय के लिए आंदोलन करने को विवश होगा। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्यवाही और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र, अजीत सिंह अध्यक्ष, दीपक मिश्र, चन्द्रमणि पाण्डेय, रविन्द्र मिश्र, यशवन्त कुमार गुप्त, नरेन्द्र गिरी, जुबेर अहमद, बुद्धि प्रकाश तिवारी, आलोक सिंह, बख्तियार आलम, मसूद अहमद, संजय शुक्ला, बृजेश मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, बृजेश कुमार विश्वकर्मा, सोनू उपाध्याय, अजय सिंह, दीपक सिंह व अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!