राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा रिपोर्टर
जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली के देवकली बाजार के पूरब की तरफ केराकत जौनपुर मार्ग के किनारे चौकियां शिवालय के पास 30 फीट गहराई के अन्दर गैस पाइप में वेल्डिंग करते समय भरभरा कर मिट्टी गिरने से दो लोग की मौत हो गयी। यह घटना बीती रात करीब 7.30 बजे रात की है। सुचना पर केराकत कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर बड़ी मश्क्कत के बाद एक बजे रात दोनो के शव को बाहर निकाला जा सका। मरने वालों की पहचान
बिहार प्रान्त के मुजफ्फरपुर जिले के थाना साहेबगंज के भलुही सिकंदरपुर गांव निवासी प्रिन्स कुमार 20 वर्ष पुत्र लल्लन यादव निरंजन महतो 32 वर्ष पुत्र रामा महतो के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सुचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी